क्रिसमस और उससे जुड़े तथ्य- हार्दिक शुभकामनायें

Christmas Facts in Hindi
'क्रिसमस' ईसाइयों का प्रसिद्द त्यौहार है। यह 25 दिसंबर को प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस का त्यौहार ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह ईसाइयों का सबसे बड़ा और खुशी का त्यौहार है। इसे 'बड़ा दिन' भी कहा जाता है। 
क्रिसमस के त्यौहार की तैयारियां पहले से होने लगती हैं। क्रिसमस के दिन घरों की सफाई की जाती है एवं ईसाई लोग अपने घर को भलीभांति सजाते हैं। नए-नए कपड़े खरीदे जाते हैं। ईसाई लोग क्रिसमस के दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हैं। बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। घर और बाजार रंगीन रोशनियों से जगमगा उठते हैं।
क्रिसमस के दिन गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं एवं जगह-जगह प्रभु ईसा मसीह की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। इस दिन घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस के त्यौहार में केक का विशेष महत्व है। इस दिन लोग एक-दूसरे को केक खिलाकर त्यौहार की बधाई देते हैं। सांताक्लाज का रूप धरकर व्यक्ति बच्चों को टॉफियां-उपहार आदि बांटता है।

क्रिसमस से जुड़े रोचक तथ्य 

  • जर्मन लोगो ने सबसे पहले कृत्रिम क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) बनाया जो कि हंस के रंगे हुए पंखो से बना था |
  • हर साल 3 अरब क्रिसमस कार्ड (Christmas Card) अकेले अमेरिका में भेजे जाते है |
  • Facebook Post से संग्रहित आकंड़ो के अनुसार क्रिसमस से दो सप्ताह पहले सबसे ज्यादा प्रेमी जोड़ो का ब्रेकअप होता है हालाँकि क्रिसमस (Christmas) के दिन ब्रेकअप की संख्या सबसे कम होती है |
  • 350 ईस्वी में रोम के पादरी पॉप जुलियस प्रथम ने 25 दिसम्बर को आधिकारिक तौर पर ईसामसीह (Jesus) के जन्मदिन मनाने की घोषणा की |
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार सबसे लम्बा क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) 221 फूट का डगलस फर का काटा गया था जिसे 1950 में वाशिंगटन के एक Shopping Center में प्रदर्शित किया गया था |
  • विश्व का सबसे बड़ा क्रिसमस का मोजा (Christmas Stocking) 32.56 मीटर लम्बा और 14.97 मीटर चौड़ा था | इसका वजन पांच रेनडियरो जितना था जिसे 14 दिसम्बर 2007 में लन्दन की Children’s Society द्वारा निर्मित किया गया था |
  • क्रिसमस का पारम्परिक रंग हरा , लाल और सुनहरी है | हर रंग लम्बे समय से जीवन और पुनर्जन्म का प्रतीक , लाल रंग ईसामसीह के खून का प्रतीक और सुनहरी रंग उजाले के साथ साथ धन और सम्पदा का प्रतीक है |
  • एक आम धारणा के अनुसार क्रिसमस के दिनों में आत्महत्या दर बहुत कम होती है जबकि वसंत ऋतू में ये सबसे ज्यादा होती है |
  • क्रिसमस के पेड़ (Christmas Tree) अमेरिका में 1850 से बेचे जा रहे है |
  • क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) उनके बिकने से पहले सामन्यत: 15 साल बड़े होते है |
  • कई यूरोपियन देशो का मानना है कि क्रिसमस के बारह दिनों के दौरान आत्माए अच्छी और बुरी दोनों होती है | ये आत्माए अंतत: सांता (Santa Clause)के कल्पित बौनों के प्रभाव  में आ जाती है |
  • अमेरिका में हर साल लगभग 20 हजार सांता (Santa Clause) किराए पर लिए जाते है जिनको Rent-a-Santas कहते है और उनको जनता के बीच दबाब के बावजूद अपने जोली रवैया रखने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है |
  • बोलविया के निवासी क्रिसमस की शाम को Misa del Gallo नामक उत्सव मनाते है | इस उत्सव में मुर्गो को सामुहिक सम्मान दिया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जीसस के जन्म की घोषणा करने वाला पहला जानवर मुर्गा था |
  • ब्रिटिश लोग जब क्रिसमस भोज करते है तो वो कागज का मुकट पहनते है | इन मुकुटो को वो एक Christmas cracker नामक एक ट्यूब में सुरक्षित रखते है |
  • पोलैंड में मकडी और मकडी के जालो को क्रिसमस ट्री पर पर सजाने की परम्परा आम है क्योंकि मान्यता के अनुसार मकडी ने सबसे फहले बेबी जीसस के लिए कम्बल बुना था | इसी कारण क्रिसमस पर मकड़ियो को पोलैंड के लोग सुख समृधि का प्रतीक मानते है |
  • सांता क्लॉस एक असली व्यक्ति संत निकोलस (St. Nikolas) पर आधारित है जो चौथी शताब्दी में रहा करता था | उसका जन्म वर्तमान टर्की के पतारा में हुआ था जो सबसे प्रसिद्ध गैर बाइबिल संत था और कलाकरों ने उसे उसे मेरी को छोडकर सबसे प्रसिद्ध संत के रूप में दर्शाया है |
  • अलाबामा (Alabama) अमेरिका का पहला राज्य था जिसने 1836 में क्रिसमस मनाने की आधिकारिक घोषणा की |
  • 26 जून 1870 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिसमस को आधिकारिक अवकाश घोषित नही किया था |
  • ओकल्होमा (Oklahoma) अमेरिका का अंतिम राज्य था जिसने 1907 में क्रिसमस को मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी |
  • Yule Log एक भारी लकड़ी का लट्ठा होता है जिसे क्रिसमस के  12 दिनों तक जलाते है |
  • Viking god Odin को आधुनिक सांता क्लॉस का प्रणेता माना जाता है | एक कथा के अनुसार ओडिन उड़ते हुए घोड़े Sleipnir पर सवार रहते थे जिसके आठ पैर थे | ओडिन तोहफे और सजा दोनों देता था इसलिए बच्चे अपने जूतों या मोजो में Sleipnir के लिए भोजन रख देते है |
  • Puritan Oliver Cromwell ने इंग्लैंड में 1649-1660 रक क्रिसमस उत्सवो और कैरोल पर प्रतिबन्ध लगा दिया था | केवल उपदेश और प्रार्थना वाले उत्सवो पर ही प्रतिबन्ध नही था |
  • क्रिसमस के मौजे की (Christmas Stocking) कहानी तीन बहनों दे जुडी हुयी है जो अपने शादी के दहेज को जुटा पाने के लिए काफी करीब थी इसलिए उन्हें वेश्यावृति का जीवन बिताने पर मजबूर होना पड़ा था | बाद में उन्हें बचा लिया गया जब एक धनी पादरी संत निकोलस ने चिमनी से होते हुए उनके घर में प्रवेश किया और उनके मोजो को सोने के सिक्को से भर दिया |
  • क्रिसमस ट्री को वाइट हाउस में स्थापित करने की दो मत प्रचलित है कुछ विद्वान कहते है कि 1856 में राष्ट्रपति Franklin Pierce ने इसकी शुरुवात की जबकि कुछ 1889 में राष्ट्रपति बेंजामिन को इसके लिए जिम्मेदार मानते है | राष्ट्रपति Coolidge ने 1923 में सबसे पहले White House lighting ceremony की शुरुवात की थी |
  • राष्ट्रपति टेडी रूसवेल्ट जो एक पर्यावरणविद भे थे , उन्होंने 1901 में वाइट हाउस में क्रिसमस ट्री लगाने पर पाबंदी लगा दी थी |
  • अमेरिका में लगभग 21000 क्रिसमस ट्री फ़ार्म है | 2008 में लगभग 4.5 करोड़ क्रिसमस के पौधों का पौधारोपण किया गया जबकि 40 करोड़ पेड़ पहले ही मौजूद थे |
  • क्रिसमस ट्री जो सजाने वाला पहला व्यक्ति सुधारक मार्टिन लूथर (1483-1546) को माना जाता है |
  • क्रिसमस ट्री का पहला printed reference 1531 में जर्मनी में मिलता है |
  • हर साल अमेरिका में लगभग 3 करोड़ असली क्रिसमस ट्री बेचे जाते है |
  • 1962 में पहली बार अमेरिका में क्रिसमस डाक टिकिट जारी किया गया था |
  • सबसे ज्यादा कमाई करने वाली क्रिसमस पर आधारित फिल्म How The Grinch Stole Christmas सन 2000 में आयी थी
  • जर्मनी में क्रिसमस की शाम को जादुई रात कहा जाता है क्योंकि ऐसा मना जाता है कि इस दिन सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बातचीत समझ सकते है |
  • ग्रीस ,इटली ,स्पेन और जर्मनी में मजदूरों को बोनस के रूप में एक महीने की तनख्वाह देने का कानून है |
  • आइसलैंड से 13 सांता बच्चो के लिए तोहफे लेकर निकलते है | ये 12 दिसम्बर से शरू होकर एक एक करके पहाड़ो से नीचे उरते है और उनके नाम स्पून लिकर , डोर स्निफर और मीट कुक जैसे होते है
  • फादर क्रिसमस के दो पते है एडनबर्ग और नार्थ पोल | जो पत्र Toyland या SnowLand के पते पर भेजे जाते है वह एडनबर्ग पहुचते है परन्तु जो पत्र North Pole के पते पर भेजे जाते है वे वही पहुचते है क्योंकि सचमुच में यह एक जगह का पता है |
  • हर साल 10 लाख पत्र सांता क्लॉस को उनके अपने पोस्टल कॉड H0H 0H0, North Pole, Canada पते पर भेजे जाते है |
  • लन्दन के जॉन कालकोट होर्सली नामक एक चित्रकार थे | वर्ष 1843 में हर हेरी काल के लिए उन्होंने सबसे पहला क्रिसमस कार्ड पेंट किया था
  • एक पारम्परिक क्रिसमस डिनर में रोस्टेड टर्की , रोस्टेड आलू , क्रेनेवेरी सौस , सोसेजेज बेकोन में लिपटी हुयी पुडिंग डेजर्ट जैसी डिशेज होती है |
  • क्रिसमस क्रैकर की इजात थॉमस स्मिथ ने की थी |
  • इंग्लैंड की महारानी की पहली क्रिसमस स्पीच पहली बार 1957 में टेलीविजन पर प्रसारित हुयी थी
  • एक पुरानी कथा के अनुसार उस दिन बनाई गयी डबलरोटी पर कभी फफूंदी नही लगती |
  • इंग्लैंड ने बीसवी सदी में सिर्फ सात White Christmas देखी है | White Christmas का अर्थ है जब उस दिन बर्फ रुई की तरह London Weather Center पर गिरती है |
  • सांता क्लॉस के रेनडियर को डेशर , डांसर , प्रेन्सर ,  विन्सन , कोमेट , क्यूपिड , डोनर ,बिल्टजन और रुडोल्फ आदि नामो से जाना जाता है |
  • [https://gajabkhabar.com/christmas-facts-in-hindi/-हार्दिक आभार ]
शालिनी कौशिक 
    [कौशल ]


टिप्पणियाँ

radha tiwari( radhegopal) ने कहा…
आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार (25-12-2017) को "क्रिसमस का त्यौहार" (चर्चा अंक-2828) पर भी होगी।
--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
राधा तिवारी

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी माँ - मेरा सर्वस्व

हरियाली तीज -झूला झूलने की परंपरा पुनर्जीवित हो.

योगी आदित्यनाथ जी कैराना में स्थापित करें जनपद न्यायालय शामली